फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली वादियों में पति गौतम संग रोमांटिक हुईं काजल अग्रवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीर

Mon, 04 Jan 2021 07:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपने पति के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं। काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ हिमाचल में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ साल 2021 का बड़े ही खास अंदाज में स्वागत किया है। सिंघम गर्ल आए दिन अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में काजल ने एक बेहद ही प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिस पर फैंस खूब प्यार लूटा रहा हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
काजल अपनी मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। उनकी इस तस्वीर में भी एक बेहद प्यारी सी मुस्कान दिख रही है जो हर किसी को उनका दीवाना बना रही है। वायरल फोटो में एक्ट्रेस ने पिंक कलर की जैकेट और एंकल साइज बूट पहना हुआ है जिसमें वो बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वहीं गौतम उन्हें पीठ पर लटकाए दिख रहे हैं। 


विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
फैंस को इस कपल की ये प्यारी तस्वीर काफी पसंद आ रही है और लोग इस पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि इन तस्वीरों के साथ काजल ने अपने पिछले साल का अनुभव भी शेयर किया है। काजल ने लिखा, 'पिछला साल हम सभी के लिए काफी मुश्किल भरा था। लगातार घर बैठना मुश्किल हो गया था, लेकिन दूसरी तरफ साल 2020 ने हमें अपने परिवार का महत्व समझाया है इसलिए हमें इसे भूलना नहीं चाहिए और हमें इसे आशीर्वाद की तरह याद रखना चाहिए'।


4 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
बता दें कि काजल फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा अब एक इनवेस्टर भी बन गई है। शादी के तुरंत बाद ही काजल ने बिजनेस वुमन बनने का रास्ता चुना है। काजल अग्रवाल ने ओकी गेमिंग नाम की कंपनी में 15 परसेंट हिस्सा खरीदा है। ओकी गेमिंग मुंबई की एक गेमिंग कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
गौरतलब है कि फिल्मों से काफी समय से दूर रहने वाली एक्ट्रेस काजल ने अचानक अपनी शादी की खबरों की जानकारी देकर फैंस को हैरान कर दिया था। काजल ने करोड़पति बिजनेमैन गौतम किचलू से 6 अक्टूबर को शादी रचाई थी। इसके बाद वो मालदीव में हनीमून मनाने के लिए गई थीं। काजल अपने पति के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें