बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने गोवा वेकेशन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। नए साल के स्वागत के लिए मलाइका अपने ब्वाॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा के साथ गोवा में हैं। मलाइका यहां अपनी बहन अमृता के साथ उनके पति शकील लदक के विला में ठहरी हुईं हैं। वहीं गोवा में मस्ती करते हुए मलाइका की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है। हाल ही में मलाइका ने अपनी बिकिनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसे देखकर फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं।