फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने पहनी 'सगाई की अंगूठी', फैंस अर्जुन का नाम लेकर देने लगे बधाई

Wed, 14 Apr 2021 09:50 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका अपने करियर से ज्यादा अर्जून कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट के बाद फैंस अर्जुन कपूर का नाम लेकर उन्हें बधाईयां देते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media
इन तस्वीरों में वह एक डायमंड रिंग पहने नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में मलाइका का फेस नजर आ रहा है। वहीं दूसरी में सिर्फ डायमंड रिंग पहने उनका हाथ। इस दौरान उन्होंने हल्के पीच रंग की एक नेट वाली ड्रेस पहनी है जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रही है। 

विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
ये तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ सगाई कर ली है। हालांकि, ऐसा नहीं है और मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीरें सिर्फ एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए शेयर की हैं।



 


 

4 of 5
अर्जुन कूपर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial
 उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पोस्ट पर मलाइका को फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कोई मलाइका की खूबसूरती पर फिदा होता दिख रहा है तो कोई रिंग को शानदार बता रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स अर्जुन का नाम लेते दिखे, वहीं कई ने उन्हें बधाईयां देनी भी शुरू कर दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram
बता दें कि अभी तक मलाइका और अर्जुन के शादी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है वहीं उनके चाहने वाले जल्द से जल्द उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मलाइका को अक्सर उनके और अर्जुन के उम्र के फासले को लेकर ट्रोल किया जाता है जिसका अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें