बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका अपने करियर से ज्यादा अर्जून कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट के बाद फैंस अर्जुन कपूर का नाम लेकर उन्हें बधाईयां देते नजर आ रहे हैं।