फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora Trolled: फ्रंट ओपन ड्रेस में मलाइका को देख भड़के यूजर्स, उर्फी से तुलना करते हुए सुनाई खरी खोटी

Wed, 31 Aug 2022 11:30 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने हॉट अवतार से फैंस को दीवाना बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज धमाल मचा देती हैं और फैंस भी उनके पोस्ट पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। इन सबके बीच कई बार मलाइका अपने फैशन सेंस की वजह से ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में, मलाइका एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनके आउटफिट को देखकर लोग भड़क गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा एक इवेंट में सुपर बोल्ड अवतार में नजर आईं। अभिनेत्री ने पीले रंग की ओपन फ्रंट ड्रेस पहनी हुई थी। इस रिवीलिंग ड्रेस में मलाइका काफी गॉर्जियस लग रही थीं। गले में पतला सा नेकपीस, बालों की पोनी के साथ मेकअप से अभिनेत्री ने अपना लुक पूरा किया था। अपने ओवरऑल लुक में मलाइका काफी सुंदर लग रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को मलाइका अरोड़ा का लुक कुछ खास पसंद नहीं आया और इसी वजह से अब हर कोई अभिनेत्री को खरी-खोटी सुना रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'मेकअप गुड लेकिन हेयरस्टाइल बैड।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बकरी लग रही हो।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'वह इस ड्रेस में लुक बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं हैं।' वहीं, कुछ यूजर ने मलाइका की तुलना उर्फी जावेद से भी कर दी। इतना ही नहीं, कई लोगों ने मलाइका के लुक पर भद्दे कमेंट भी किए हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज के साथ-साथ लव लाइफ की वजह भी चर्चा में रहती हैं। वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका और अर्जुन के बारे में जब लोगों को पता चला था तब हर किसी ने कपल को ट्रोल किया था लेकिन आज के समय में दोनों इंडस्ट्री की पावर जोड़ी है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें