फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने कुंभ मेले में उमड़ी भीड़ पर जताई नाराजगी, फोटो साझा कर लिखी ये बात

Fri, 16 Apr 2021 01:03 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने हरिद्वार (उत्तराखंड) में जारी कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर आलोचना की है। उन्होंने लिखा, '(कोविड-19) महामारी है...और यह चौंकाने वाला है।'  एक अन्य स्टोरी में उन्होंने लिखा, "हम घर में रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे...आपके आसपास मौजूद लोगों के बारे में सोचिए। हमेशा जीतेंगे, हम इतने शक्तिशाली नहीं।'

विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram yogen shah

इसके बाद अभिनेत्री ने लिखा, 'जब हम भीतर रहते हैं तब हम सुरक्षित हैं! कृपया अपने आपस के लोगों का सोचिए। हम इतने भी सशक्त नहीं हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 10 दिन में करीब 70 प्रमुख संतों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। हरिद्वार के कनखल इलाके में जहां 10,000 संत और उनके समर्थक ठहरे हुए हैं, वह इलाका शुक्रवार को सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन

3 of 5
करण वाही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मलाइका अरोड़ा के साथ साथ अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले टीवी अभिनेता करण वाही ने भी कुंभ मेले पर एक पोस्ट साझा किया था। करण वाही ने बताया कि उन्हें कोविड-19 महामारी के बीच कुंभ मेले में नागा साधुओं के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद अपमानजनक संदेश और जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने यूज़र्स से मिले मेसेजे के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। 

4 of 5
ऋचा चड्ढा
वहीं, अभिनेत्री ऋचा चढ्ढा  ने भी बेबाक अंदाज दिखाते हुए हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ पर निशाना साधा। एक वीडियो साझा करते हुए ऋचा ने इसे महामारी फैलाने वाला इवेंट बताया हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सबसे ज्यादा फैलाने वाला इवेंट।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'अगर यही सब रमजान में होता, तब आपकी हिम्मत नहीं होती ये ट्वीट करने की। ' वहीं, एक अन्य यूजर ने ऋचा चड्ढा के समर्थन लिखा, 'बिना सोचे इन सब चीजों को तुरंत रोक देना चाहिए।  यह सरकार के साथ-साथ लोगों को भी समझने की जरूरत है। ' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें