फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरहुआ को लखनऊ के अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोरोना पॉजिटिव अभिनेता का पीजीआई में इलाज जारी

Fri, 16 Apr 2021 12:52 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिनेश लाल यादव - फोटो : instagram/dinesh lal yadav
पूरे भारत में इस समय कोरोना कोहराम मचा रहा है। हर दिन लगभग 2 लाख कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। आम लोगों के साथ सेलेब्स भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना का असर बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया था।इसके बाद भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी अब इसकी चपेट में आ गए। उनको आज पीजीआई लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
दिनेश लाल यादव - फोटो : instagram/dinesh lal yadav
निरहुआ अपनी किसी फिल्म की शूटिंग बांदा जिले के एक गांव में कर रहे थे। इसी दौरान उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए। उनके स्टॉफ के दो सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव गए हैं। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीट्यूट में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से निरहुआ और उनकी टीम के दो सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए, जिनमें एक कैमरामैन और दूसरा असिस्टेंट है। 'सबका बाप अंगूठा छाप' नाम की फिल्म की शूटिंग चल रही थी, जो अब बाधित हो गई है।

4 of 5
दिनेश लाल यादव - फोटो : instagram/dinesh lal yadav
हाल ही में निरहुआ की फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' के सेट से एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कोई भी मास्क पहने नहीं नजर आ रहा था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग देखने को मिल रही थी। वीडियो के वायरल होने के बाद निरहुआ के कई फैंस ने उन्हें कोरोना से बचने की सलाह भी दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश लाल यादव - फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इस समय कई भोजपुरी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इसके अलावा निरहुआ खुद गाना भी गाते हैं। वहीं, अब वो एक राजनेता भी हैं। साल 2019 में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे। पार्टी के कार्यक्रमों में वो नजर आते रहते हैं। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें