अर्जुन कपूर
- फोटो : instagram/arjunkapoor
वहीं अर्जुन कपूर ने ठीक होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर प्रशंसकों को शुक्रिया किया। उन्होंने लिखा- 'हाय, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मैं पूरी तरह ठीक होने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए उत्साहित हूं। आप सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुक्रिया। यह वायरस गंभीर है इसलिए मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इसे गंभीरता से लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस का प्रभाव बड़ों और बच्चों दोनों पर है। इसलिए कृपया हर समय मास्क पहनें।‘