फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जमाने में सुपरहिट रहीं ये सात अभिनेत्रियां, लेकिन बेटियां हुईं फ्लॉप

Mon, 11 Nov 2019 11:30 AM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sharmila tagore, Mala Sinha,hema malini - फोटो : social media
अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस माला सिन्हा 11 नवंबर को अपना 83 वां जन्मदिन मना रही हैं। माला सिन्हा ने अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन दिनों माला गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इसकी वजह है उनकी बेटी का फ्लॉप फिल्मी करियर। माला की बेटी प्रतिभा सिन्हा की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। जानिए, अपने जमाने में सुपरहिट रहीं उन सात अभिनेत्रियों के बारे में, जिनकी बेटियां फ्लॉप हुईं...
विज्ञापन

2 of 8
मां माला सिन्हा के साथ प्रतिभा सिन्हा
80 के दशक की मशहूर हीरोइन माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1992 में की थी, लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। जिसके बाद उन्होंने 2000 में फिल्मी करियर को इलविदा कह दिया। जिसका गम उनकी मां माला सिन्हा नहीं झेल पाईं। लेकिन सिर्फ माला ही नहीं ऐसी और भी कई एक्ट्रेसेस हैं जो अपने जमाने में सपरहिट रहीं लेकिन उनकी बेटियां फ्लॉप हो गईं। ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में आपको बताते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Tanuja and Kajol with Tanisha
तनुजा अपने जमाने की जितनी हिट हीरोइन थीं उनकी आधी भी उनकी छोटी बेटी तनीशा नहीं हो पाईं। बड़ी बेटी काजोल ने तो मां का नाम रोशन किया लेकिन तनीषा पीछे रह गईं।

4 of 8
हेमा मालिनी ईशा देओल - फोटो : social media
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी बीते जमाने की कितनी बड़ी हीरोइन साबित हुईं ये सब जानते हैं। लेकिन बेटी एशा देओल ने कुछ फिल्में छोड़ कर बाकी सारी फ्लॉप ही फिल्में दीं।
विज्ञापन

5 of 8
मुनमुन सेन, रिया सेन - फोटो : Social Media
मुनमुन सेन बंगाली और हिंदी फिल्मों में बोल्ड हीरोइन के रूप में जानी जाती थीं। बेटी रिया सेन ने अपने लिए बोल्ड इमेज बनाने की कोशिश तो बहुत की लेकिन फिल्मों में ज्यादा टिक नहीं पाईं।
विज्ञापन

6 of 8
सलमा आगा, साशा आगा - फोटो : Social Media
निकाह फिल्म से सबसे ज्यादा लोकप्रियता पाने वाली हीरोइन सलमा आगा की बेटी साशा आगा का हिंदी फिल्म औरंगजेब में डेब्यू तो धमाके से हुआ लेकिन उसके बाद उनका नाम भी नहीं सुनाई दिया।
विज्ञापन

7 of 8
सोहा अली खान शर्मिला टैगोर - फोटो : social media
सोहा अली खान रंग दे बसंती, दिल मांगे मोर जैसी 1-2 फिल्मों के अलावा किसी के लिए याद नहीं की जातीं। वे भी अपनी मां शर्मिला टैगोर जितनी हिट नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

8 of 8
ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया - फोटो : social media
डिंपल कपाड़िया ने अपने लिए सिने जगत में अच्छी खासी जगह बनाई थी। उनकी कई फिल्में हिट हुईं लेकिन बेटियों के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। न ट्विंकल खन्ना और न रिंकी खन्ना अच्छी एक्टिंग कर पाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें