फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Main ATAL Hoon Trailer 2: रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, मंदिर निर्माण के लिए वाजपेयी का अटल संकल्प

Tue, 16 Jan 2024 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Main ATAL Hoon Trailer 2: रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, मंदिर निर्माण के लिए वाजपेयी का अटल संकल्प
विज्ञापन
1 of 5
मैं अटल हूं का ट्रेलर जारी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' का दूसरा ट्रेलर जारी हो गया है। यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक है, जो 19 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। दूसरे ट्रेलर में दिखाया गया है कि विचारधारा के चलते पार्टी पर किस तरह के आरोप लगते रहे हैं और उन आरोपों के चलते अटल बिहारी बाजपेयी किस तकलीफ से गुजरे। पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री के किरदार में पूरी तरह ढल गए हैं। राम मंदिर आंदोलन और पोखरण परमाणु परीक्षण की झलक भी ट्रेलर में नजर आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर की शुरुआत एक दृश्य से होती है, जिसमें अटल बिहारी बाजपेयी (पंकज त्रिपाठी) सिनेमा, सुख-समृद्धि पर बात करते नजर आ हे हैं। कहते हैं, 'जिस सुख-समृद्धि की हम कल्पना करते हैं, सिनेमावाले उसे दिखा देते हैं। हम उसे मान लेते हैं। ऐसा ही एक पर्दा सिनेमाघरों के बाहर है, जो इस देश के भोलेभाले नागरिकों की आंखों के सामने लगा है, उन्हें जो दिखाओ वो सच मान लेते हैं'। इसके बाद अचानक महात्मा गांधी की हत्या की खबर आती है पहुंचती है, 'अटल बाबू, किसी गोडसे नाम के व्यक्ति ने बापू की हत्या कर दी है'। चारों तरफ खबर फैली है कि गोडसे कुछ समय के लिए संघ में भी था। पार्टी पर लगे इस धब्बे और पूर्व प्रधानमंत्री की तकलीफों को शानदार अंदाज में उकेरा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दृश्य में पंकज त्रिपाठी कहते नजर आ रहे हैं, 'हम जब भी कुछ देश के लिए अच्छा करना चाहते हैं, हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाकर जनता को ये बताया जाता है कि ये हिंदू पार्टी देश के लिए खतरा हो सकती है'। ट्रेलर में इंदिरा गांधी की भी झलक है और साथ ही झलक है दो पार्टियों की विचारधाराओं और उसके टकराव की। 'हिंदुत्व बनाम प्रगतिशीलता' की। 


KWK 8: कॉफी विद करण 8 में सबसे ज्यादा देखा गया जीनत अमान-नीतू कपूर का एपिसोड, दीपवीर को भी दिया पछाड़

4 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी बाजपेयी के किरदार में पूरी तरह ढल गए हैं। भाषा, पहनावा, लुक और बोलने का अंदाज...अभिनेता ने पूर्व प्रधानमंत्री के हर पहलू को बखूबी पर्दे पर उतारा है। उसी अंदाज में प्रभावशाली भाषण देते नजर आए हैं। ट्रेलर में वह दृश्य भी दिखाया गया है, जब पोखरण परमाणु परीक्षण की सफलता पर एपीजे अब्दुल कलाम ने अटल बिहारी बाजपेयी को बधाई दी और देश को एटम बम का जवाब क्या है, इसका जवाब मिला! अटल बिहारी के कार्यकाल में दिल्ली से लाहौर के लिए शुरू की गई बस सेवा और तमाम चीजों के साथ-साथ मंदिर आंदोलन को प्रमुखता से दिखाया गया है।
रवीना टंडन ने किया 90 के दशक को याद, बोलीं- 'हमारी दोस्ती आज भी है बेहद मजबूत'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे वक्त में जब अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उससे महज चंद दिन पहले ये फिल्म रिलीज हो रही है और इस फिल्म में उस मंदिर आंदोलन को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। ट्रेलर में भी इसकी झलक है। मंदिर निर्माण के लिए अटल बिहारी का कैसा अटल संकल्प रहा ये देखा जा सकता है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री के देशप्रेम और अंतर्राष्ट्रीय मसलों पर रणनीति को भी दिखाया गया है।
OTT Debut 2024: इस साल ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहे ये स्टार्स, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें