फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Main Atal Hoon: 'हमारे पास तो इतने स्टार ही नहीं, जो इस फिल्म को दिए जा सकें', 'मैं अटल हूं' के कायल हुए दर्शक

Fri, 19 Jan 2024 01:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'मैं अटल हूं' सिनेमाघरों में आज लग गई है। ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक है, जिसमें पंकज त्रिपाठी ने लीड रोल किया है। रवि जाधव ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म का पहला शो देखकर लौट रहे दर्शक इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि अटल बिहारी बाजपेयी का पूरा जीवन जिस तरह का था, फिल्म में हूबहू वही दिखाया गया है। पंकज त्रिपाठी ने पूर्व पीएम की भूमिका बहुत शानदार तरीके से निभाई है। उन्होंने बिल्कुल न्याय किया है। और क्या कहा दर्शकों ने? आइए जानें
विज्ञापन

2 of 5
मैं अटल हूं का ट्रेलर जारी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का पहला शो देखकर लौटीं एक महिला दर्शक ने कहा, 'ये फिल्म देखकर मैं बहुत उत्साहित हुई हूं। मैं तो अपने बच्चों को सीख दूंगी कि संघ परिवार से क्या सीखना चाहिए'। वहीं, अन्य दर्शक ने कहा, 'अटलजी का जीवन जैसा था, फिल्म में वैसा ही दिखाया है। पूरी फिल्म ही उन पर है। फिल्म बहुत ही शानदार है। अगर कोई राजनीति इतिहास में दिलचस्पी रखता है, उसे फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी का बहुत उम्दा रोल किया है'।
Main Atal Hoon Review: पंकज त्रिपाठी के अभिनय का उत्कर्ष, संघ के समर्पित कार्यकर्ता की भावुक प्रेममयी कहानी
विज्ञापन

3 of 5
'मैं अटल हूं' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक दर्शक ने कहा, 'पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग लाजवाब है। उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा कि वे एक्टर हैं, बल्कि ऐसा लग रहा है कि ये अटल बिहारी वाजपेयी ही हैं। हमारे पास इतने स्टार ही नहीं है कि इस फिल्म को दिए जा सकें। आसमान में जितने तारे हैं वो भी कम पड़ेंगे इस फिल्म को देने के लिए।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की कहानी का नहीं कोई अंत, फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं रश्मिका मंदाना

4 of 5
'मैं अटल हूं' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म काफी अच्छी है। इस फिल्म के जरिए पता चलेगा कि भाजपा की शुरुआत कैसी हुई। पंकज त्रिपाठी तो शानदार अभिनेता हैं ही। उन्हें सपोर्ट करने के लिए भी ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन की फिल्म तो सभी देखते हैं। हाउसफुल रहता है। पंकज त्रिपाठी को भी इसी तरह का सपोर्ट मिलना चाहिए'।
Salaar On OTT: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 'सलार', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं प्रभास की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दर्शकों को पसंद आई 'मैं अटल हूं' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक दर्शक ने कहा, 'इस तरह की फिल्में बननी चाहिए। तभी हमें पता चलती है कि रियल स्टोरी क्या है'! एक दर्शक ने कहा, 'पंकज त्रिपाठी ने इस किरदार को जीवंत कर दिया है। ऐसा लगता है कि आप बहुत करीब से अटल बिहारी बाजपेयी को ही देख रहे हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें