इनसाइड एज
- फोटो : सोशल मीडिया
इनसाइड एज (अमेजन प्राइम)
क्रिकेट पर आधारित इस वेब सीरीज को देश में खूब पसंद किया गया। इसे करण अंशुमन ने बनाया है। 10 जुलाई 2017 को इसका प्रीमियर हुआ। यह अमेजन ओरिजिनल द्वारा वितरित पहली हिंदी भाषा की श्रृंखला है। इस सीरीज में अंगद बेदी, ऋचा चड्ढा, विवेक ओबेरॉय, तनुज विरवानी, सयानी गुप्ता और सपना पब्बी मुख्य किरदार में हैं। इसके कुल दो सीजन सामने आ चुके हैं। जिनमें कुल 20 एपिसोड्स हैं। 'इनसाइड एज' की गिनती देश की हिट वेब सीरीज में होती है।