महिमा चौधरी, अरियाना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
महिमा चौधरी अपनी बेटी के साथ जुहू में घर का कुछ सामान खरीदती दिखी थीं, जहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने दोनों को कैमरे में कैप्चर कर लिया। वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। दोनों मां-बेटी इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस दौरान मां और बेटी दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। फैंस भी दोनों की इन वायरल फोटोज और वीडियोज पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही अरियाना चौधरी की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।