महेश भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, महेश भट्ट ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की आलोचना के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, 'यह भी मनोरंजन का हिस्सा है... यह एक खूनी खेल है। आप मैदान में उतरेंगे तो कहीं लोग आपके गिरने का जश्न मनाएंगे तो कहीं लोग आपकी जीत का जश्न मनाएंगे। यह इसका एक हिस्सा है।'