फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश भट्ट की बहन ने लवीना लोध पर किया केस, हर्जाने में मांगे 90 लाख रुपये

Fri, 30 Oct 2020 05:43 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लवीना लोध, महेश भट्ट - फोटो : File Photo
फिल्म मेकर महेश भट्ट और अपने पति सुमित सभरवाल पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री लवीना लोध के खिलाफ बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में मानहानि का केस फाइल किया गया है। ये केस महेश भट्ट की बहन कुमकुम सहगल और भांजे साहिल की तरफ से किया गया है। इसके जरिए उन्होंने लवीना से 90 लाख रुपये का हर्जाना और लिखित में माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम
महेश भट्ट की बहन कुमकुम सहगल के वकील ने कहा कि लवीना ने उनके दूर के रिश्तेदार सुमित सभरवाल से साल 2010 में शादी की थी। ये दोनों सहगल के वर्सोवा स्थित फ्लैट पर रहे थे। जब उनसे फ्लैट खाली करने को कहा गया तो वे आनाकानी करने लगे। इसके बाद सहगल ने उन पर मुकदमा कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम
इस महीने जब उन्हें फ्लैट खाली करने का नोटिस भेजा गया तो लवीना ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट कर दिया। इसमें लवीना ने अपने पति सुमित सभरवाल को महेश भट्ट का भांजा बताया था और आरोप लगाया था कि वह बॉलीवुड में ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करते हैं। इसके अलावा लवीना ने कहा महेश भट्ट इस बारे में सबकुछ जानते हैं और वह अभिनेत्री को घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। 

4 of 5
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम
कुमकुम के मुताबिक, लवीना का वीडियो पोस्ट करना एक पब्लिसिटी स्टंट है। वह इसके जरिए अपने पति सुमित से व्यक्तिगत दुश्मनी निकालना चाहती हैं, जो अब उनके साथ नहीं रहते। सहगल ने कोर्ट से ये भी गुजारिश की है कि लवीना से ये वीडियो डिलीट करने को कहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश भट्ट, लवीना लोध - फोटो : file photo/ instagram: luvienalodh
इससे पहले सुमित सभरवाल ने एक बयान जारी कर कहा था कि महेश भट्ट उनके रिश्तेदार नहीं हैं। इसके अलावा लवीना के वीडियो पर आपत्ति जताते हुए महेश भट्ट ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी।

'मेरे पास हैं दिशा की हत्या के सबूत...' सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें