फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता तोमर की मौत पर सोना मोहपात्रा ने जताया दुख, भारत की कानून व्यवस्था पर कही ये बात

Fri, 30 Oct 2020 05:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निकिता तोमर, सोना मोहपात्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों हरियाणा के बल्लभगढ़ में चौंकने वाली घटना सामने आई। यहां बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की दिनदहाड़े तौसीफ नाम के शख्स ने हत्या कर दी। वह निकिता से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने ऐसे करने से मना कर दिया था। इस घटना की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। कई फिल्मी सितारों ने भी निकिता तोमर हत्याकांड की आलोचना की है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोना मोहपात्रा - फोटो : file photo
अब बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने भी इस घटना की सोशल मीडिया पर आलोचना की है। साथ ही इस घटना के लिए भारत की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। सोना मोहपात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने निकिता तोमर की मौत को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोना मोहपात्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोना मोहपात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हर कोई जो महिलाओं से 'ऐसी प्रक्रिया का पालन करने' के लिए कहता रहता है, 'पुलिस में शिकायत दर्ज करो', उन्हें शर्मिदा करो, कृपया नोट कर लीजिए। निकिता तोमर ने वह सब किया। क्या इससे उसे मदद मिली? शोषण किसी भी तरह का हो कहीं न कहीं हम उसको सपोर्ट करते हैं। क्या हमें समाज की नकारात्मकता में रहना चाहिए?' 

4 of 5
सोना मोहपात्रा - फोटो : file photo
सोशल मीडिया सोना मोहपात्रा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के सामने 26 अक्तूबर की शाम चार बजे बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निकिता तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी का नाम तौसीफ बताया जा रहा है, जो निकिता तोमर को पहले से जानता था। इस पूरे मामले में पुलिस मे तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। हत्या मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। इस आरोपी ने हत्यारोपी तौसीफ को देशी कट्टा उपलब्ध कराया था। साथ ही तौसीफ से भी पुलिस पूछकाछ कर रही है।

पढ़ें: Bigg Boss 14: एजाज खान से झगड़ा करना कविता कौशिक को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें