फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुबह की रस्म': नम्रता शिरोडकर ने बताया रोज उठकर क्या करते हैं पति महेश बाबू, शेयर की फोटो

Sun, 30 May 2021 09:51 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश बाबू और नम्रता - फोटो : Insatagram

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू भले ही काम दक्षिण की सिनेमा में करते हों, लेकिन उनके चाहने वालों की कमी उत्तर भारत में भी नहीं है। हालांकि, उन्हें ये स्टारडम ऐसे ही नहीं मिला।इसके लिए अभिनेता ने बचपन से ही मेहनत शुरू कर दी थी। महेश बचपन से ही फिल्मों में नजर आने लगे थे।

बाल कलाकार के तौर पर की थी शुरुआत
महेश बाबू ने साल 1979 में आई फिल्म 'नीडा' में एक बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। इसके बाद वो आठ फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में नजर आए। इसके बाद 1999 में वो राजाकुमरुडू के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में के लिए उन्हें राज्य नंदी पुरस्कार भी मिला था।

दो बच्चों के साथ हंसता खेलता-परिवार
बैक-टू-बैक फिल्में देने वाले महेश बाबू ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे पेशेवर जिंदगी के साथ ही जीवन को भी व्यवस्थित रखने की कोशिश करते हैं। साल 2005 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी कर ली थी। इनसे उन्हें दो बच्चे हैं। बेटे का नाम गौतम और बेटी का नाम सितारा है। अभिनेता परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu with kids - फोटो : file photo
महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। तस्वीर में महेश अपने पालतू डॉगी के साथ खेलते नजर आ रहे थे। वो उससे गले मिल रहे हैं और लाड़ प्यार कर रहे हैं। कोरोना से बचाव को लेकर लगे लॉकडाउन में अभिनेता परिवार के साथ ही समय व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : Instagram @urstrulymahesh

फोटो शेयर करने के साथ ही नम्रता ने बताया कि ये कोई नई बात नहीं है। इन दोनों की ये रोज सुबह की रस्म है। बता दें कि इसमें दोनों दोस्त की तरह खेलते नजर आ रहे हैं। पत्नी नम्रता आये दिन महेश बाबू और बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अभिनेता की इस तस्वीर को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू - फोटो : Instagram
महेश बाबू ने फिल्म 'सरिलरु नीकेवरु' की रिलीज के बाद तीन महीने की छुट्टी का प्लान किया था। कोरोना के कारण उनकी ये छुट्टी लगभग एक साल की हो गई है। मई 2020 में उन्होंने अपनी फिल्म 'सरकरू वारी पाटा’ की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश बाबू का घर - फोटो : Instagram: @namratashirodkar
फिलहाल, इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है। कोरोना के कारण सभी सिनेमा हॉल बंद हैं। इस वजह से कोई भी फिल्म थियेटर में रिलीज नहीं हो पा रही है। पिक्चर में महेश बाबू के साथ मशहूर अभिनेत्री कृति सुरेश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें