बॉलीवुड में विलेन के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले महेश आनंद (Mahesh Anand) का हाल ही में निधन हो गया । उनका शव घर पर गली-सड़ी हालत में मिला । खबरों की मानें तो 57 साल के महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी । 18 साल से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला था ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
mahesh anand
हाल ही में गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' में उनका 6 मिनट का रोल देखने को मिला । महेश के बारे में शक्ति कपूर ने बताया कि काम ना मिलने से वो डिप्रेशन में चले गए थे । साथ ही शराब भी बहुत पीते थे । रंगीला राजा मिलने के बाद महेश ने एक इंटरव्यू में कहा था, '18 साल तक किसी ने मुझे साइन नहीं किया। लेकिन भगवान दयालु इंसान के रूप में आया और मुझे रंगीला राजा में छोटा सा रोल ऑफर किया।'
विज्ञापन
3 of 10
mahesh anand
रिपोर्ट्स की मानें तो महेश आनंद मुंबई के वर्सोवा में अकेले रहते थे। महेश एक ट्रेंड डांसर थे जो बॉलीवुड में परफॉर्म किया करते थे । बॉलीवुड में आने से पहले वो भारत के टॉप मॉडल में शुमार थे । कराटे में ब्लैक बेल्ट मिलने के बाद महेश दुनिया भर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेते थे ।
4 of 10
mahesh anand
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश ने पहली शादी एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन प्रोड्यूसर बरखा रॉय से की थी। इसके बाद 1987 में उनकी दूसरी शादी मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से हुई । दोनों का एक बेटा त्रिशूल आनंद भी है । जो अब करीब 29 साल का हो चुका है ।
विज्ञापन
5 of 10
mahesh anand
त्रिशूल का नाम बदलकर अब एंथोनी वोहरा हो गया है । आनंद की तीसरी शादी एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा से 1992 में हुई । ये शादी भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। साल 2000 में उन्होंने चौथी शादी एक्ट्रेस ऊषा बाचानी से की लेकिन दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया।
विज्ञापन
6 of 10
mahesh anand
ऊषा के प्रेग्नेंट होने की खबर भी आई थी, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने महेश पर शराब के नशे में रेप का आरोप लगाया और तलाक ले लिया। कुछ समय पहले महेश आनंद ने फेसबुक पर एक महिला के साथ फोटो शेयर की थी । इसमें उन्होंने उस महिला को अपनी पत्नी बताया था ।
विज्ञापन
7 of 10
mahesh anand
खबरों की मानें तो साल 2015 में महेश ने एक रशियन लड़की लाना के साथ शादी की थी । महेश ने फेसबुक पर लाना के साथ ही फोटो शेयर की थी । महेश, एक्टर किमी काटकर के साथ कॉलेज में पढ़ते थे । महेश आनंद 90 के दशक में उस समय चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों पर कार चढ़ा दी थी ।
8 of 10
mahesh anand
ये हादसा अमिताभ बच्चन के घर के सामने हुआ था । बाद में अमिताभ ने ही महेश को सारे लीगल पचड़ों से बचाया था । महेश की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब वो 10 हजार रुपए के लिए पार्ट टाइम जॉब करते थे । एक इंटरव्यू के दौरान जब महेश से कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने की वजह के बारे में पूछा गया ।
9 of 10
mahesh anand
तब उन्होंने कहा, 'उस समय आज की तरह स्टंट के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं होते थे। एक स्टंट के दौरान मुझे ऐसी चोट लगी कि 6 महीने अस्पताल और उसके बाद तीन साल तक घर में बिस्तर पर रहा। मेरा वजन 38 किलो कम हो गया और मेरी हड्डियां खराब हो गईं। मैं बिल्कुल अकेला पड़ गया था।'
'मैं अपने बेटे त्रिशूल की यादों के साथ अकेला रहता हूं, और वह (त्रिशूल) यह भी नहीं जानता है कि मैं उसका पिता हूं। जब वह नौ महीने का था, तभी उसे मुझसे छीन लिया गया। अब वह 25 साल का हो गया है। वह अपने पिता की तरह ही हैंडसम है, त्रिशूल मेरा दिल है।'