फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: महेंद्र सिंह धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, भाईजान बोले- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब

Sun, 07 Jul 2024 08:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सितारों से लेकर फैंस तक उन्होंने इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : एक्स
सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन के  वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में धोनी केट काटकर अपनी पत्नी और फिर बाद में सलमान खान को खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूती नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : एक्स
वीडियो सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "धोनी हमारे सलमान भाई के साथ केक काट कर रहे...दो दिग्गज एक साथ एक फ्रेम में...वाह  क्या पल है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे पता है कि धोनी मुंबई में हैं, इसलिए सलमान उनके जन्मदिन पर हैं। वास्तव में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।" 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी धोनी को खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने बर्थडे फोटो साझा कर एक्स पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब...।" इस फोटो में सलमान खान कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले शनिवार को सलमान खान अनंत अंबानी, रणवीर सिंह, हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी के साथ फिल्म किक के अपने मशहूर गाने जुम्मे की रात है पर डांस करते नजर आए थे। पांचों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।  वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही सिकंदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Devara: 'देवरा: पार्ट 1' के दूसरे गाने की मिक्सिंग पूरी, जल्द रिलीज होगा अनिरुद्ध का बनाया रोमांटिक ट्रैक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें