महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में फिल्म जगत के तमाम सितारों के नाम आ रहे हैं। अब इसमें अभिनेता साहिल खान का भी नाम सामने आया है। उन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में 'स्टाइल' फेम एक्टर साहिल आरोपी नंबर 26 हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साहिल खान पर कथित तौर पर महादेव के ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से संबंधित एक और सट्टेबाजी एप चलाने का आरोप है। अभिनेता पर दर्ज एफआईआर में कहा गया है, 'साहिल पर न केवल एप के प्रचार का, बल्कि एप चलाकर भारी मुनाफा कमाने का भी आरोप है'।