फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sahil Khan: महादेव बेटिंग एप मामले में SIT ने 40 घंटे तक किया था साहिल खान का पीछा, तौलिए से छुपा रखा था चेहरा

Tue, 30 Apr 2024 09:10 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महादेव सट्टेबाजी एप मामले में फंसे साहिल खान की जमानत अर्जी शुक्रवार, 25 अप्रैल को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद वह इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देना चाहते थे। मगर सप्ताह के अंत के चलते उन्हें अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था।
विज्ञापन
1 of 5
साहिल खान - फोटो : एएनआई
बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान कानून के शिंकजे में फंसते जा रहे हैं। मुंबई साइबर सेल की एसआईटी ने उन्हें महादेव सट्टेबाजी एप मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय तक पीछा करने के बाद वह पुलिस के हाथ लगे। अभिनेता को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पांच राज्यों में 1,800 किमी तक 40 घंटे तक उनका पीछा किया था।
विज्ञापन

2 of 5
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
15 हजार करोड़ रुपये के महादेव सट्टेबाजी एप मामले में फंसे साहिल खान की जमानत अर्जी शुक्रवार, 25 अप्रैल को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद वह इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देना चाहते थे। मगर सप्ताह के अंत के चलते उन्हें अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे में अभिनेता ने अपने ड्राइवर को बुलाया और अपनी यूआरटी कार में मुंबई छोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपनी लोकेशन और अपना फोन बदल रहे थे।  

Rishi Kapoor: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की जिंदगी से जुड़े किस्से, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं सुना होगा
विज्ञापन

3 of 5
साहिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से निकले के बाद साहिल खान सबसे पहले गोवा गए, जहां पर उन्होंने बेलगाम जाने से पहले कुछ घंटे बिताए थे। इसके बाद उद-हुबली में कुछ देर के लिए आराम किया। अधिकारियों की पहुंच से वे हमेशा एक कदम आगे रहे। उन्होंने रायचूर और फिर हैदराबाद की अपनी यात्रा जारी रखी। शनिवार को हैदराबाद में अभिनेता ने एक अलग नाम से एक होटल बुक किया। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने खान के फोन और उनके ड्राइवर की डिटेल्स को ट्रैक कर लिया।

4 of 5
साहिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
साहिल खान हैदराबाद से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा की तरफ बढ़े। गढ़चिरौली जिले से गुजरते हुए वह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की तरफ चले गए। ऐसे में उनके ड्राइवर ने जब घने जंगली इलाके से गुजरने से इनकार कर दिया, तो अभिनेता ने उन्हें आगे चलने के लिए मजबूर किया। उनके ड्राइवर को वहां पर नक्सलियों के होने का संदेह था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान साहिल खान का फोन लगातार बंद रहा। ऐसे में क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने उनके ड्राइवर के मोबाइल को ट्रैक किया। इसके बाद वह अभिनेता के होटल रूम तक पहुंच गए, जहां वे नकाब में दिखाई दिए। साहिल ने तौलिया से अपने चेहरा ढका हुआ था। इसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, जहां से उन्हें मुंबई वापस लाया गया। 

Pushpa 2: 'पुष्पा 2: द रूल' में देखने को मिलेगा यह दमदार सीन, हैदराबाद में शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें