मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर अक्सर अपनी फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज को लेकर विवादों में रहती हैं। उनकी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स का सीजन 2 काफी समय से विवादों में है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित होने वाली इस वेब सीरीज के विवादित दृश्यों को लेकर दर्ज एफआईआर रद्द करने के लिए एकता कपूर की याचिका को खारिज कर दी है। उऩके खिलाफ इस मामले में वेब सीरीज के प्रसारण के जरिए अश्लीलता, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के अपमान का आरोप है।