महंत नरेंद्र गिरि
- फोटो : file photo
नरेंद्र गिरी ने अभिनेत्री पूजा बेदी को सलाह देते हुए कहा है कि पहले उन्हें नागा सन्यासियों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए कि आखिर नागा सम्प्रदाय क्या है, कौन होते हैं, कैसे बनते हैं और क्यों बनते हैं। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि फिल्मी कलाकार अपने अंग का जिस तरह से प्रदर्शन चाहे करें, किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन सनातन परंपरा में नागाओं को प्रणाम करने से मन को शांति मिलती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।