फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित: धक-धक गर्ल ने हसीन तस्वीरें शेयर कर धड़काया फैंस का दिल, खूबसूरती देखते रह गए लोग

Sun, 16 May 2021 12:14 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और अनुभवी अदाकारा माधुरी दीक्षित का बीते दिन 15 मई को जन्मदिन था। इस मौके पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने अभिनेत्री पर खूब प्यार लुटाया। माधुरी की खूबसूरती के आज भी लोग दीवाने हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि उनकी उम्र क्या है। उनकी हर तस्वीर यह साबित कर देती है कि उम्र तो महज एक नंबर है। दरअसल, ताजगी और जिंदगी तो खिलखिला कर जी उठने में है। अभिनेत्री ने अपनी कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस बात का सबूत दे रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी हीरोइन रही हैं, जिनके आगे हर हीरोइन और हीरो का चार्म फीका पड़ जाता था। उनकी एक्टिंग और अदाओं के दीवाने आज भी लाखों लोग हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भले ही एक फ्लॉप फिल्म से की हो, लेकिन एक अच्छे कलाकार से कामयाबी ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकती। ये माधुरी ने अपने करियर में साबित कर दिखाया। इसलिए उनका फेम आज भी बरकरार है।

विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो यकीनन आपको उनकी खूबसूरती व अदाओं का दीवाना बना देंगी। उन्होंने हल्के रंग के बिना किसी तड़क-भड़क वाले सादे लिबास में फोटोशूट करवाया है। इसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं।

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित ने एक सिंगल आउटफिट पहन रखा है, जिसपर चुनरी भी पेयरअप की है। हल्के मेकअप के साथ उन्होंने हमेशा से अपनी पसंदीदा रही मैरून रंग की गहरी लिपस्टिक लगा रखी है। साथ ही कानों में लंबे शेप वाले इयर रिंग पहन रखे हैं। माधुरी के बालों का गजरा तो बस देखते ही बन रहा है। जूड़े में गुलाब से सजा गजरा उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा ‘आभारी’।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene
बता दें कि तेजाब, राम लखन, परिंदा, साजन, खलनायक, दिल, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी की अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया, जिसमें उनका अभिनय आज भी याद किया जाता है। 90 के दशक में माधुरी की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। आज भी वह इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें