शोहरत की बुलंदी पर पहुंचने के लिए अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को ऐसे समझौते करने पड़ते हैं जिनके आगे वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते। शायद इसीलिए कहा भी गया है कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।
ऐसा ही एक किस्सा माधुरी दीक्षित की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। ये किस्सा तब का है जब वो संजय दत्त के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन सफलता के मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने ऐसी कीमत चुकाई थी जो शायद ही किसी और हीरोइन ने चुकाई हो।
ये भी पढ़ें- पहली फिल्म में इतनी मजबूर थी ये हीरोइन, डायरेक्टर ने करवा डाले मनमाने सीन
विज्ञापन
जब कुंवारी हीरोइन से डायरेक्टर ने साइन करवाया नो प्रेग्नेंसी क्लॉज
2 of 5
माधुरी दीक्षित, संजय दत्त
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, माधुरी दीक्षित को कुंवारी होते हुए भी 'नो प्रेग्नंसी' क्लॉज साइन करना पड़ा था। है ना हैरान करने वाली बात ? ये तब की बात है जब माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर चल रहा था। माधुरी का स्टारडम उस वक्त चरम पर था और उनकी रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म हिट हो रही थी। यहां तक कि माधुरी और संजय की साथ में आई हर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही थी।
ये भी पढ़ें- अपनी मौत पर कोई तमाशा नहीं चाहता था ये सुपरस्टार, घरवालों को दी थी हिदायत
विज्ञापन
जब कुंवारी हीरोइन से डायरेक्टर ने साइन करवाया नो प्रेग्नेंसी क्लॉज
3 of 5
संजय दत्त और सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित
निर्माता-निर्देशक भी माधुरी की इस पॉपुलैरिटी को खूब भुना रहे थे। लेकिन संजय और उनके बीच जिस तरह की नजदीकियां देखने को मिल रही थीं उससे फिल्ममेकर्स के बीच अजीब सा डर बैठा हुआ था। उन्हें लग रहा था कि कहीं इस बीच माधुरी ने शादी कर ली या वो प्रेग्नेंट हो गईं तो ?
ये भी पढ़ें- FlashBack : विनोद खन्ना के साथ उस लिप लॉक पर माधुरी को आज भी है मलाल
जब कुंवारी हीरोइन से डायरेक्टर ने साइन करवाया नो प्रेग्नेंसी क्लॉज
4 of 5
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
संजय दत्त उस वक्त शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी उन दिनों विदेश में थीं ऐसे में संजय दत्त और माधुरी ज्यादातर वक्त साथ बिताते और घंटों साथ रहते। दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में आम थी और इसी को देख निर्देशक सुभाष घई के कान खड़े हो गए।
फिल्म 'खलनायक' में वो माधुरी के साथ काम कर रहे थे..सुभाष घई को लगा कि अगर उनकी फिल्म के बीच में ही माधुरी ने शादी कर ली या फिर वो प्रेग्नेंट हो गईं तो वो उनकी फिल्म बीच में छोड़कर चली जाएंगी....
ये भी पढ़ें- फिल्मों में आने से पहले ट्रेन में गाने गाता था ये एक्टर, उड़ चुकी है मौत की अफवाह
जब कुंवारी हीरोइन से डायरेक्टर ने साइन करवाया नो प्रेग्नेंसी क्लॉज
5 of 5
'खलनायक' के सेट पर माधुरी दीक्षित और सुभाष घई
यही सोचकर सुभाष घई ने माधुरी से 'नो प्रेग्नेंसी' क्लॉज साइन करवाया। इसके मुताबिक, इस फिल्म के शूट के दौरान अगर माधुरी प्रेग्नेंट होती हैं उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।
किसी हीरोइन से इस तरह का कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाने वाले सुभाष घई पहले डायरेक्टर थे। इसके बाद शायद किसी ने ऐसा नहीं किया।
ये भी पढ़ें- कैट को किस करने में असहज हुआ एक्टर तो डायरेक्टर बोला, 'बंद कमरे में करो प्रैक्टिस'