माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक कमाल की डांसर भी हैं, यह तो हम सभी जानते ही हैं। तभी तो उन्हें 'डांसिंग दीवा' के नाम से भी जाना जाता है। वहीं नोरा फतेही भी एक कमाल की डांसर हैं जिनके मूव्स देखकर भी फैंस का हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में जब माधुरी और नोरा एक साथ एक स्टेज पर आ जाएं तो तापमान तो बढ़ ही जाएगा। ऐसा ही कुछ हुआ डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के स्टेज पर जिसके टेलीकास्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।