बॉलीवुड सेलेब्स तो किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बने ही रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में उनके बच्चे भी किसी मामले में पीछे नहीं हैं। एक तरह सितारे फिल्में कर अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाते हैं तो इनके बच्चे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करके ही लाखों की संख्या में फॉलोअर्स पा लेते हैं। साथ ही अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। ये स्टार किड्स सोशल मीडिया पर अपना जबरदस्त जलवा बिखेरते नजर आते हैं। बात अगर बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की करें तो इनके साहबजादे इब्राहिम अली खान भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं है। बल्कि कई बार तो तस्वीरों में वो अपने पिता को ही टक्कर देते हैं।