फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबाला को चाहता था ये गैंगस्टर, हमशक्ल से शादी कर पूरा किया सपना

Mon, 17 Apr 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
सोना हाजी मस्तान
बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन काफी गहरा रहा है और ये किसी से छिपा भी नहीं है। कई बार जहां बॉलीवुड हीरोइनों का दिल अंडरवर्ल्ड के डॉन पर आया तो कई बार डॉन भी हीरोइनों की खूबसूरती पर फिदा हो गए।

ऐसा ही एक अंडरवर्ल्ड डॉन था जो मधुबाला पर जान छिड़कता था। ये डॉन था मुंबई अंडरवर्ल्ड का हाजी मस्तान।
विज्ञापन

2 of 6
दिलीप कुमार के साथ हाजी मस्तान और सोना - फोटो : social media
कहा जाता है कि हाजी मस्तान मधुबाला को बहुत पसंद करता था और उनका दीवाना था। मधुबाला के लिए उसकी दीवानगी इस हद तक थी कि वो उनसे शादी तक करना चाहता था। लेकिन इससे पहले कि वो मधुबाला के लिए अपने प्यार का इजहार कर पाता मधुबाला इस दुनिया से चल बसीं।
विज्ञापन

3 of 6
सोना हाजी मस्तान
मधुबाला की मौत से जहां हाजी मस्तान को धक्का लगा तो वहीं उनकी मौत से उनकी हमशक्ल की किस्मत ही खुल गई थी। ये थीं सोना जो हूबहू मधुबाला जैसी दिखतीं थीं। सोना की जब फिल्मों में एंट्री हुई तो एक पल को लगा जैसे मधुबाला वापस आ गई हैं। दोनों के चेहरे-मोहरे से लेकर हंसी और लहजे में इतनी समानता देख फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी गच्चा खा गए थे।

4 of 6
सोना हाजी मस्तान
सोना और मधुबाला के बीच समानता की खबरें जोर पकड़ रहीं थीं। इसी बीच हाजी मस्तान को भी सोना के बारे में पता चला। सोना को देखते ही हाजी मस्तान की आंखों के सामने मधुबाला का चेहरा घूमने लगा। उन्हें लगा ही नहीं कि वो मधुबाला नहीं सोना हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोना हाजी मस्तान - फोटो : social media
हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया। शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान सोना और उनकी मां के पास पहुंचे। सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। हाजी पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन इसका असर कभी भी हाजी और सोना के रिश्ते पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोना हाजी मस्तान
लेकिन शादी के कुछ सालों बाद हाजी मस्तान की मौत हो जाने से सोना की ऐसी बदहाली शुरू हुई कि उन्हें दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ गए। एक तरफ सोना अपनी कमाई का जरिया तलाश रहीं थीं तो वहीं दूसरी ओर हाजी मस्तान का परिवार उनका दुश्मन बन गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें