फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की बोल्ड ड्रेस पर मां का बयान, ट्रोलर्स को बोलीं- 'ये उसका शरीर है जो मन करेगा करेगी'

Sat, 01 Feb 2020 11:48 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhu Chopra, Priyanka and Nick - फोटो : file photo
ग्रैमी अवॉर्ड 2020 (Grammy Awards) में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस सुर्खियों में रही। यह अवॉर्ड समारोह लॉस एंजिल्स में हुआ था। जिसमें प्रियंका पति निक जोनस के साथ सफेद रंग की गाउन में पहुंची थीं। प्रियंका की इस ड्रेस की तस्वीरें जैस ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलिंग को लेकर प्रियंका के बाद अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन

2 of 5
madhu chopra - फोटो : file photo
मधु चोपड़ा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- 'ट्रोल करने वाले अनजान लोग हैं। वे अपने कंप्यूटर्स और बाकी तमाम चीजों के पीछे छिप रहे हैं। प्रियंका अपनी शर्तों पर जीती हैं। वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही हैं। ये उसका शरीर है जो कि खूबसूरत है। इसलिए जो मन करेगा वो करेगी।'
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
मधु चोपड़ा से पहले प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- 'मैं सोच रही थी कि इस साल की शुरुआत कितनी रोमांचक रही है और अभी तो सिर्फ जनवरी का महीना ही गुजरा है। जिन लोगों से आप प्यार करते हो उन्हें बेतहाशा प्यार करें। आप जैसी जिंदगी जीना चाहते हैं वैसी जियें। इस समय दुनिया में सभी परेशानियों के साथ, अपने और अपने आस-पास सभी के लिए दयालु रहें।'

 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने आगे लिखा, 'मुझे जो प्यार आप सभी से मिला उसके लिए मैं बहुत ही आभारी हूं और जब मुझे प्यार नहीं मिला उसके लिए भी आभारी रहूंगी। आस-पास के लोगों के प्रति दयालु और विनम्र बनें। यह बहुत जरूरी है। यह जिंदगी एक अनमोल तोहफा है।' हालांकि ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब प्रियंका को ड्रेस की वजह से ट्रोल किया गया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka and Nick at Met Gala - फोटो : file photo
मेट गाला साल 2019 में भी प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस और मेकअप की वजह से ट्रोल हुई थीं। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ गई थीं। प्रियंका ने पारदर्शी ड्रेस पहनी थी और उनके बाल भी अजीब लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक की विदेश में तारीफ हुई थी जबकि भारत में यूजर्स ने ट्रोल किया था। 

सैफ की 'जवानी जानेमन','हैप्पी हार्डी एंड हीर' और 'गुल मकई' में कौन पड़ा पहले दिन भारी, जानें कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें