मैक मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन शब्द के लिए लगाए कई चक्कर
मैक मोहन ने 1964 में फिल्म ‘हकीकत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आए जैसे 'जंजीर', 'सलाखें', 'शागिर्द', 'सत्ते पे सत्ता', 'डॉन', 'दोस्ताना', 'काला पत्थर' लेकिन जो पहचान उन्हें ‘शोले’ में एक तीन शब्द के डायलॉग से मिली, वो सबसे परे थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तीन शब्द के डायलॉग के लिए उन्हें 27 बार मुंबई से बेंगलुरु जाना पड़ा था। दरअसल, फिल्म की शुरुआत में उनका रोल बड़ा था, लेकिन एडिटिंग के बाद बस उनके तीन शब्द ही फिल्म में बचे। जब फिल्म रिलीज हुई तो मैक अपने रोल को देखकर रोने लगे थे। यहीं नहीं उन्होंने निर्देशक रमेश सिप्पी से कहा था मेरा इतना सा रोल भी क्यों रखा? इस पर रमेश सिप्पी ने कहा था कि अगर ये फिल्म हिट हुई तो लोग उन्हें सांभा के नाम से जानेंगे और ऐसा ही हुआ।