70 का दशक...वो वक्त जब फिल्मों में स्टंट पर काफी जोर दिया जाता था, लेकिन जितने जरूरी स्टंट होते थे उतने जरूरी ही विलेन भी..यानि अगर बिना विलेन के फिल्म और हीरो की कहानी अधूरी ही मानी जाती थी। उसी दौर में एक ऐसा एक्टर हुआ जिसने विलेन के किरदार निभाकर ऐसा कॉम्टीशन पैदा किया कि विलेन का रोल प्ले करने वाले बाकी एक्टर भी डर गए।
पढ़ें - 'तेरे नाम' के लिए सलमान नहीं ये एक्टर था पहली पसंद, आज है गुमनाम
विज्ञापन
2 of 7
एम बी शेट्टी
ये एक्टर थे एम बी शेट्टी जो 70 के दशक में पॉपुलर विलेन रहे और आगे चलकर बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन बने। बता दें कि एम बी शेट्टी मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता हैं। एम बी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर की। इसके बाद वो एक्शन डायरेक्टर बने और फिर एक्टर।
पढ़ें - B'Day Spl: बड़ी ही बेरहम थी इस हीरोइन की किस्मत, सक्सेस मिलनी शुरू हुई तो मौत ने मार दिया था झपट्टा
विज्ञापन
3 of 7
एम बी शेट्टी
एम बी शेट्टी ने 1957 में एक्टिंग में अपने कदम रखे। उन्होंने 'द ग्रेट गैंबलर', 'त्रिशूल' 'डॉन', 'कसमें वादे' जैसी दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया।
एक्टिंग के अलावा एम बी शेट्टी ने कई फिल्मों में स्टंट कॉर्डिनेटर, फाइट कंपोजर, स्टंट कपोजर और स्टंट मास्टर के तौर पर काम किया। इन फिल्मों में 'जब प्यार किसी से होता है (1961), 'कश्मीर की कली', 'सीता और गीता', 'डॉन' और 'द ग्रेट गैंबलर' जैसी फिल्में शामिल हैं।
पढ़ें - 'बॉलीवुड विलेन' रंजीत के प्यार में पड़ गई थी ये हीरोइन, सामने आया सच तो....
4 of 7
एम बी शेट्टी
एम बी शेट्टी जैसा एक्टर और स्टंट मास्टर ना तो कभी हुआ और ना ही कभी होगा, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की।
एम बी शेट्टी पहले मुंबई के एक रेस्टोरेंट में वेटर के तौर पर काम करते थे। एम बी शेट्टी की पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी जिसकी वजह से उनके पिता ने उन्हें मुंबई भेज दिया..ये सोचकर कि वहां वो कोई ना कोई काम सीखकर रोजी-रोटी कमा लेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
एम बी शेट्टी
मुंबई आकर एम बी शेट्टी ने पहले वेटर का काम किया, लेकिन उसमें भी उनका मन नहीं लगा और उन्होंने बॉक्सिंग में एंट्री की। बॉक्सिंग में एम बी शेट्टी ने जबरदस्त कमाल दिखाया। बॉक्सिंग में एम बी शेट्टी ने एक बाद एक कई टूर्नामेंट जीते। तकरीबन 8 सालों तक एम बी शेट्टी ने बॉक्सर के तौर पर काम किया।
विज्ञापन
6 of 7
एम बी शेट्टी
एम बी शेट्टी को एक्शन और स्टंट से इस कदर लगाव था कि वो अपने घर में चारों तरफ दुनिया के मशहूर विलेन की फोटो लगाए रहते, लेकिन एक हादसा ऐसा हुआ जिसने एम बी शेट्टी को सभी से दूर कर दिया। कहा जाता है कि अपने ही घर में फिसलकर गिर गए जिससे उन्हें काफी चोट लगी।
एक तो पहले से ही स्टंट करने के दौरान उन्हें टांगों में काफी चोट लग चुकी थी। साथ ही वो शराब भी खूब पीते थे और इस सबका उन पर बुरा असर हुआ...शायद यही वजह रही कि जब वो घर में फिसलकर गिरे तो उबर नहीं पाए और इस दुनिया से विदा हो गए।
एम बी शेट्टी की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके पास कोई फिल्म नहीं रही और गुजारा करना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में उनकी वाइफ को आगे आना पड़ा था।