फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lust Stories 2: काजोल-अजय में से कौन बेहतर एक्टर? एक्ट्रेस के सवाल पर जानें डायरेक्टर अमित आर शर्मा का जवाब

Fri, 23 Jun 2023 06:05 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काजोल ने 'लस्ट स्टोरीज 2' के डायरेक्टर अमित आर शर्मा से सवाल पूछ लिया है कि उनमें और अजय देवगन में से कौन बेहतरीन एक्टर है। इस पर डायरेक्टर का जवाब सुर्खियां बटोर रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
काजोल-अमित आर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जल्द ही अमित आर शर्मा के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आने वाली हैं। इसमें कुमुद मिश्रा भी हैं। वहीं, हालिया इंटरव्यू में काजोल ने इसके डायरेक्टर को एक सवाल पूछकर दुविधा में डाल दिया। काजोल ने अमित आर शर्मा से पूछा कि उनमें और अजय देवगन में बेहतरीन एक्टर कौन हैं, जिस पर अमित आर शर्मा का जवाब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू में अमित से काजोल और अजय देवगन के बीच बतौर एक्टर समानताएं पूछी गईं। इसी दौरान काजोल ने भी बीच में एक पूछ लिया। एक्ट्रेस ने सवाल किया कि उनमें और अजय में कौन बेहतरीन एक्टर है। इस पर अमित हंसने लगे और काजोल की ओर इशारा कर दिया। दोबारा पूछने पर अमित ने हंसते हुए कहा, 'मैंने जवाब दे दिया है।' 
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अमित आर शर्मा ने काजोल और अजय देवगन में समानताएं बताते हुए कहा, 'दोनों समय के पाबंद है। दोनों समय पर सेट पर पहुंचते हैं। दोनों के कोई नखरे भी नहीं है। दोनों भी अच्छे कलाकार है।' अमित आर शर्मा ने अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को डायरेक्ट किया है। 

Gulmohar: जर्मनी में भारतीय फिल्म महोत्सव में होगी 'गुलमोहर' की स्क्रीनिंग, निर्देशक की खुशी का ठिकाना नहीं

4 of 5
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मैदान' की बात करें तो इसकी रिलीज डेट अब तक लॉक नहीं की जा सकी है। आधिकारिक सारांश में फिल्म का वर्णन इस प्रकार किया गया है, 'एक अज्ञात नायक की सच्ची कहानी जिसने भारत के लिए इतिहास और रिकॉर्ड ऐसे बनाए कि 60 साल बाद भी, हम दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेल फुटबॉल में उन उपलब्धियों की बराबरी नहीं कर पा रहे हैं।'

James Cameron: टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून का दावा, ओशनगेट को दी थी चेतावनी, उनकी लापरवाही से हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 'लस्ट स्टोरीज 2' की बात करें तो इसमें काजोल के अलावा नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम, अमृता सुभाष, अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर और विजय वर्मा जैसे सितारे हैं। ये वेब सीरीज 29 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें