फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाएंगे सोनू सूद, चुनाव आयोग ने राज्य का स्टेट आइकन किया नियुक्त

Tue, 17 Nov 2020 08:28 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन में लोगों की बढ़ चढ़कर मदद की। उनके काम की हर किसी ने तारीफ की। सोनू की लोकप्रियता का ही आलम है कि किसी ने उनके नाम से अपने बच्चे का नाम रखा तो वहीं किसी ने अपनी दुकान उनके नाम पर रखी। अब अभिनेता जल्द ही पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
दरअसल भारतीय चुनाव आयोग ने उन्हें पंजाब राज्य का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर सोमवार को एक पत्र जारी किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि सोनू सूद को स्टेट आइकन नियुक्त करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पंजाब की तरफ से भारतीय चुनाव आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सूद अब पंजाब में चुनाव प्रक्रिया संबंधी जागरूकता पैदा करेंगे। गौरतलब है कि सोनू सूद मूलरूप से पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी सहित अन्य भाषाओं में फिल्में की हैं।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में सोनू सूद ने मदद की। उन्होंने मजदूरों और छात्रों के लिए बसों, ट्रेनों का इंतजाम किया। सोनू के इस काम की हर किसी ने तारीफ की। कोविड के दौरान किए गए कार्यों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र डेवलपमेंट प्रोग्राम की तरफ से सोनू सूद को एसडीजी स्पेशल ह्युमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
बता दें कि पिछले दिनों एक फैन ने भगवान की मूर्ति के पास सोनू सूद की तस्वीर रखी और उनकी पूजा करने लगा। फैन ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा- ‘खामोश होकर नेक कर्म कीजिए। दुआ खुद ही बोल पड़ेगी। प्रणाम।‘ फैन के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने लिखा- ‘मेरी जगह यहां नहीं, सिर्फ आपके दिलों में होनी चाहिए।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें