महेंद्र सिंह धोनी, राय लक्ष्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान राय लक्ष्मी ने अपने और धोनी के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, मुझे विश्वास होने लगा है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग की तरह है, जो लंबे समय तक नहीं जाएगा। मुझे आश्चर्य है कि लोगों में अभी भी ऊर्जा और धैर्य बाकी है कि वह इसके बारे में अभी तक बात कर रहे हैं। हर बार जब टीवी चैनल्स धोनी के अतीत में जाते हैं, तो वे इसे हमारे रिश्ते को सामने लाने के लिए एक पॉइंट बनाते हैं। मुझे यह सोचकर डर लगता है कि किसी दिन मेरे बच्चे इसे टीवी पर देखेंगे और मुझसे इसके बारे में पूछेंगे'।