फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल की बीमारी जानने के बावजूद किशोर कुमार ने की थी मधुबाला से शादी

Sat, 12 Oct 2019 05:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhubala, kishore kumar - फोटो : Social Media

सत्तर का दशक हो या फिर आज का समय किशोर कुमार के गाने हर समय के लोगों की जुबान पर हैं। किशोर कुमार जैसा न कभी कोई हुआ है और न कभी कोई होगा। 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्यतिथि होती है। किशोर कुमार ने जिन हीरो के लिए गाया, वो अमर हो गए। अब इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि किशोर कुमार क्या थे। आइए किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं कैसे मधुबाला के इश्क में दीवाने हो गए थे किशोर कुमार।

विज्ञापन

2 of 5
kishore kumar second wife madhubala
किशोर कुमार जब मधुबाला के इश्क में गिरफ्त हुए उस वक्त वो शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी रोमा से उनके रिश्ते तल्ख हो चले थे। इधर प्यार में चोट खाईं मधुबाला को भी किसी ऐसे शख्स का इंतजार था जो उनसे प्यार करे। उनकी परवाह करे। किशोर कुमार उस वक्त मधुबाला के साथ कई फिल्मों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kishore And Madhubala
दोनों को एक्टर्स के बीच लगाव स्वभाविक था। दोनों ने बिना सोचे समझे 1960 में शादी कर ली। शादी से पहले भी किशोर कुमार को मधुबाला की बीमारी के बारे में पता था लेकिन बात इतनी गंभीर होगी ये वो नहीं जानते थे। 27 साल की मधुबाला के दिल में छेद पाया गया था। वो बीमार रहने लगी थीं।

4 of 5
madhubala
किशोर कुमार मधुबाला को इलाज के लिए लंदन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब देते हुए कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा मधुबाला एक से दो साल ही जी पाएंगी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद किशोर कुमार जब लौटे तो उन्होंने मधुबाला को उनके पिता और बहनों के पास छोड़ आए और कहा कि वे इतने व्यस्त रहते हैं कि मधुबाला की देखभाल नहीं कर पाऐेंगे।

ये भी पढ़ें- वॉचमैन की गलती से किशोर कुमार के हाथ से निकल गई थी 'आनंद', इसी फिल्म से सुपरस्टार बने थे राजेश खन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kishore kumar - फोटो : file photo

इस बीच किशोर कुमार मधुबाला से मिलने के लिए आते रहे लेकिन तीन चार महीनों के अंतराल पर यानी जब मधुबाला को किशोर कुमार के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब किशोर कुमार के पास उनके लिए समय ही नहीं था। हालांकि डॉक्टरों के हाथ खड़े करने के बाद भी नौ साल तक मधुबाला जीवित रहीं लेकिन जीवन के आखिरी नौ साल उन्होंने बेहद एकाकी में गुजारे। किशोर कुमार और मधुबाला की शादी 10 साल चली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें