पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। 2018 में फिल्म केदारनाथ से धमाकेदार एंट्री करने वाली सारा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लव आज कल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके सिलसिले में वो कई इवेंट्स और टीवी शो में दिखाई देती रहती हैं। हाल ही में सारा का सोशल मीडिया पर एक नया ही अवतार देखने को मिला है।