अभिनेत्री टीना अंबानी फिल्मों से दूर शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हैं। 'रॉकी', 'कर्ज', 'सौतन', 'देस-परदेस' और सुहाग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं टीना ने साल 1978 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उनके लुक्स में काफी बदलाव आ चुका है। 11 फरवरी को टीना अंबानी का 63वां जन्म है। इस मौके पर चलिए आपको उनकी अनदेखी तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं।