साउथ के सफल निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों रजनीकांत के साथ अपनी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थाई शीर्षक 'थलाइवर 171' है। वहीं बीते दिन खबर आई थी कि निर्देशक जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे और उसके शीर्षक से पर्दा उठाएंगे। आखिरकार अब इंतजार खत्म हो चुका है। लोकेश कनगराज ने अपनी नई फिल्म का एलान करते हुए उसके शीर्षक का भी खुलासा कर दिया। लोकेश अब अपनी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म पर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।