फिल्मी हस्तियों का राजनीति के मैदान में उतरना कोई नई बात नहीं है। दशकों से ऐसा होता आ रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स राजनीति में उतर चुके हैं तो भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल याद 'निरहुआ' कई नामी सितारे राजनीति में सक्रिय हैं। इनके अलावा एक नाम और है और वो हैं काजल निषाद। काजल निषाद लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से ताल ठोकने जा रही हैं। इससे पहले काजल अभिनय की दुनिया में दमखम दिखा चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...