फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन का रिएक्शन: यूजर ने लीजा हेडन के बच्चों को कही श्राप देने की बात, एक शब्द में ही अभिनेत्री ने कर दी बोलती बंद

Sun, 01 Aug 2021 01:10 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन (Lisa Haydon) अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरों को लेकर तो चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही उन्हें कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाता है। हाल ही में लीजा तीसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी लीजा को खूब ट्रोल किया गया था। कुछ यूजर्स का कहना था कि मैडम को शायद प्रेग्नेंट रहना ही पसंद है। हालांकि लीजा ट्रोलर्स को करारा जवाब भी देती हैं लेकिन बावजूद इसके उन्हें ऐसे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोलर्स ने लीजा के बच्चों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उन्हें खूब ट्रोल किया। इस पर लीजा ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और ट्रोलर की बोलती बंद कर दी। 

लीजा भले ही अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन बात जब उनके तीनों बच्चों पर आती है तो वो चुप नहीं बैठतीं। लीजा का ऐसा करना लाजिमी भी है, आखिर कौनसी मां अपने बच्चों के खिलाफ अपशब्द सुन पाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
लीजा हेडन - फोटो : Instagram
हाल ही में लीजा ने सोशल मीडिया पर एक फेस क्रीम का प्रमोशन करते हुए एक तस्वीर साझा की। इस पोस्ट पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ का कहना था कि वो इस प्रोडक्ट को जरूर इस्तेमाल करेंगे वहीं कुछ ने लीजा और उनके बच्चों को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'लीजा हेडन लोगों की जिंदगी बर्बाद मत करो, इस तरह के कैमिकल्स बेचना बंद करो नहीं तो आपके फैंस आपके बच्चों को श्राप देंगे।' यूजर के इस कमेंट पर लीजा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

4 of 5
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
लीजा ने भी देर ना करते हुए यूजर के कमेंट पर अपना जवाब दिया। लीजा ने इस यूजर को कुछ भला- बुरा ना कहते हुए एक शब्द में केवल Wow ही लिखा। लीजा का ये एक शब्द ही यूजर की बोलती बंद करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीजा हेडन - फोटो : instagram
गौरतलब है कि लीजा हेडन ने फिल्म 'आइशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', रास्कल्स, 'क्वीन', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साथ ही कई जानी-मानी मैग्जीन की कवर गर्ल बन अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। इसके अलावा वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें