बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। लीजा एक अभिनेत्री ही नहीं मॉडल और फैशन डिजाइनर भी हैं। वहीं, आज का दिन लीजा के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज लीजा और डिनो ललवानी की शादी की सालगिरह है। लीजा उन लड़कियों में से हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में बेहद ही फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया गया है। आज लीजा और डिनो की शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद फिल्मी है।