फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: 5300 करोड़ कमाकर भी 'फॉरेस्ट गंप' कहलाई 'सक्सेसफुल फेल्योर', क्या सफल होगी आमिर की फिल्म?

Wed, 10 Aug 2022 07:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लाल सिंह चड्ढा - फॉरेस्ट गंप - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि यह 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। यूं तो यह फिल्म आइकॉनिक मानी जाती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह एक फेल फिल्म रही। जी हां, कूल 436.9 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 5300 करोड़ रुपये कमाने के बावजूद सक्सेफुल फेल्योर कहलाई गई। ऐसा क्यों हुआ, यह समझने के लिए पढ़िए हमारी रिपोर्ट…

विज्ञापन

2 of 5
फॉरेस्ट गंप बनाम लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
राइट्स और कोर्ट केस में खर्च हुए इतने करोड़
रॉबर्ट ज़ेमेकिस के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ दरअसल विंस्टन ग्रूम की नॉवेल ‘फॉरेस्ट गंप’ पर आधारित है। यही कारण है कि मेकर्स ने इस फिल्म के स्क्रीनप्ले राइट्स खरीदने के लिए विंस्टन को 3.5 लाख डॉलर यानी 2.78 करोड़ रुपये दिए थे। इसके साथ ही विंस्टन ने तीन फीसदी प्रॉफिट शेयर की डिमांड भी की थी। हालांकि, फिल्म के रिलीज होने के बाद विंस्टन को प्रॉफिट में से एक रुपये तक नहीं दिया गया। जिसकी वजह से विंस्टन ने मेकर्स के खिलाफ याचिका दायर की और कोर्ट केस लड़ा। बता दें कि वह यह केस जीत गए और मेकर्स को विंस्टन को 1.97 करोड़ रुपए का मुआवजा देना पड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 5
लाल सिंह चड्ढा-फॉरेस्ट गंप - फोटो : सोशल मीडिया
एक फिल्म के लिए टॉम को मिले थे 493 करोड़ रुपए
सिर्फ विंस्टन ने ही नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स ने भी इस फिल्म को साइन करने से पहले फीस के साथ-साथ फिल्म में प्रॉफिट शेयर की डिमांड की थी। इस तरह ‘फॉरेस्ट गंप’ के लिए टॉम हैंक्स को 62 मिलियन डॉलर, यानी 493 करोड़ रुपए मिले थे। इतना ही नहीं फिल्म के डायरेक्टर जेमेकिस ने भी प्रॉफिट में से 40 मिलियन डॉलर, यानी 317 करोड़ रुपए लिए थे।

4 of 5
फॉरेस्ट गंप  - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के बाद थिएटर्स से हटाई गई फिल्म
फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकएंड पर ही 193 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। लेकिन फिल्म का प्रिंट अच्छा नहीं था। इसलिए मोशन पिक्चर के बिजनेस कंसल्टेंट और राइटर जेफरी हिल्टन ने प्रोड्यूसर वेंडी फिनरमैन को फिल्म का प्रिंट अच्छा कर फिर से रिलीज करने की सलाह दी। लोगों के बीच फिल्म का क्रेज देखने के बाद प्रोड्यूसर ने जेफरी की सलाह मान ली और शुरुआती हफ्तों में USA से फिल्म हटा दी। प्रिंट सही करने के बाद फिल्म को 17 फरवरी 1995 को फिर से रिलीज किया गया। इस तरह फिल्म का बजट बढ़कर 436.9 करोड़ रुपये हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
forrest gump - फोटो : social media
ऐसे समझिए पूरा हिसाब
वर्ल्डवाइड कमाई - लगभग 2300 करोड़ रुपए
कुल खर्च हुए इतने करोड़ – लगभग 2811 करोड़ रुपये
  • बजट – 436.9 करोड़ रुपये
  • टॉम हैंक्स की फीस – 493 करोड़ रुपए
  • डायरेक्टर का प्रॉफिट – 317 करोड़ रुपए
  • राइट्स के दिए इतने करोड़ – 4.75 करोड़ रुपये
  • मार्केटिंग, प्रिंट एडवर्टाइजमेंट – 587 करोड़ रुपये
  • इंट्रेस्ट चार्ज – 47 करोड़ रुपये
  • फिल्म मेकिंग चार्ज – 435 करोड़ रुपये
  • रिलीज के बाद मार्केटिंग खर्च – 435 करोड़ रुपये
  • डिस्ट्रीब्यूशन का खर्च – 493 करोड़ रुपये
यानी पहली बार में फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, ऑस्कर जीतने के बाद जब फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया तब फिल्म ने तकरीबन 3000 करोड़ रुपये की कमाई की। यही वजह है कि दुनियाभर के ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसे सक्सेसफुल फेल्योर का टैग दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें