लाइगर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'लाइगर' की बात करें तो फिल्म को समीक्षकों से भी बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला है। फिल्म एक स्ट्रीट फाइटर की कहानी दिखाती है, जो एमएमए फाइटर बनने तक का सफर तय करता है। स्ट्रीट फाइटर की भूमिका में विजय देवरकोंडा हैं, तो अनन्या पांडे ने उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया है। वहीं, राम्या कृष्ण ने विजय की मां की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में माइक टायसन ने भी कैमियो किया है। लेकिन दर्शकों को फिल्म की कहानी में कुछ नयापन नहीं लगा और यह असफल साबित हुई।