हर बड़ा स्टार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म में काम करने का सपना संजोता है। मगर, कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने करण जौहर की फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट करने में देर नहीं लगाई। इनमें एक नाम साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का भी है। हाल ही में उन्होंने इस बात को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में एक्टर कोई कमी नहीं छोड़ रहे। इस दौरान उनसे कई दिलचस्प सवाल भी पूछे जा रहे हैं, जिनका जवाब वह बेधड़क होकर दे रहे हैं।