फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSC And Raksha Bandhan: कैंसिल हो रहे आमिर और अक्षय की फिल्मों के शो, इस मूवी को दोबारा रिलीज करने की मांग

Mon, 15 Aug 2022 10:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों की हालात बॉक्स ऑफिस पर सही नहीं है। ये फिल्में लोगों को अपनी ओर खींच नहीं पा रही हैं। यही वजह है कि सिनेमाघरों के मालिकों को नुकसान हो रहा है और दोनों ही फिल्मों के शोज कैंसिल किए जा रहे हैं। इसकी जगह दर्शकों की डिमांड पर फिल्म 'जुग जुग जियो' को स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन - फोटो : social media
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का तो पहले दिन से ही बुरा हाल है। लोग इस फिल्म को जमकर बायकॉट कर रहे हैं। जिसके बाद कई सितारों को भी आमिर खान के सपोर्ट में आना पड़ा। वहीं कई जगहों पर अक्षय कुमार की रक्षा बंधन का भी विरोध चल रहा है। दोनों ही फिल्में बड़े सितारों की हैं, लेकिन फिर भी लोग इन्हें देखने नहीं जा रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यही वजह है कि सिनेमाघर मालिकों ने लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के शोज कैंसिल करने का फैसला लिया है। ऐसे में स्क्रीन्स खाली हो रहे हैं और वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म जुग-जुग जियो रिलीज की जा रही है। वहीं कई स्क्रीन्स पर एक विलेन रिटर्न्स को भी रिलीज किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिहं चड्ढा-रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी नजर आए हैं। वहीं रक्षा बंधन में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर हैं। ये फिल्म भाई बहन के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें