बॉलीवुड ने 100 साल से ज्यादा का सफर तय कर लिया है। इस दौरान इंडस्ट्री ने कई अच्छी फिल्में और कई बड़े सुपरस्टार्स दिए। एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां, अभिनेता और उनकी जिंदगी इसी इंडस्ट्री में गुजरी। गाहे-बगाहे आपने यहां से जुड़ी कई कहानियां और किस्से भी सुने होंगे। लेकिन फिल्मों की कास्टिंग से लेकर रिलीज तक कई ऐसी बातें और तथ्य हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। पर्दे के सामने की कहानी तो हर कोई देखता है, लेकिन आज आपको पर्दे के पीछे के कुछ मजेदार किस्से बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 16
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan
जब भी बॉलीवुड का जिक्र होता है तो उसके सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का जिक्र जरूर होता है। अमिताभ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इस कारण वो सुपरस्टार की लिस्ट में राजेश खन्ना के बाद गिने जाने लगे। आपको बता दें कि 1990 तक एकलौते अमिताभ ही ऐसे हीरो थे जो करोड़ या उससे ज्यादा फीस चार्ज करते थे।
विज्ञापन
3 of 16
के. आसिफ
- फोटो : social media
'मुगले आजम' वो फिल्म थी, जिसने बॉलीवुड को नए मुकाम तक पहुंचाया। इसके निर्देशक के. आसिफ ने अपनी जिंदगी में सिर्फ दो ही फिल्में बनाई थीं। पहली उन्होंने 1945 में 'फूल' नाम की पिक्चर बनाई। इसके 15 साल बाद 1960 में 'मुगले आजम' का निर्माण किया। हालांकि वे तीसरी फिल्म बना रहे थे, लेकिन उनके निधन के कारण वो पूरी नहीं हो सकी।
4 of 16
ऋषि कपूर
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड के चिंटू यानी ऋषि कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। 2020 में ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। चिंटू के बारे में खास बात ये है कि उनके साथ 20 हीरोइनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
5 of 16
शाहरुख खान
- फोटो : Insatagram- @iamsrk
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की फिल्मों और चाहने वालों की देश से लेकर विदेश तक लंबी कतार है। उन्होंने ‘मोहब्बतें’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ समेत ढेरों हिट फिल्में दीं। आज बॉलीवुड के किंग खान कहलाने वाले शाहरुख कभी दिल्ली के दरियागंज में रेस्टोरेंट चलाते थे।
विज्ञापन
6 of 16
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social media
शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' किसी सिनेमाघऱ में अब तक की सबसे लंबे समय तक चलने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई मूवी को आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। इसके किरदार से लेकर गाने तक हिट हुए थे। इसका एक गाना 'मेरे ख्वाबों में जो आये' को 24 बार लिखा गया था। क्योंकि 23 बार इसे रिजेक्ट कर दिया गया था। इस गाने के रचयिता आनंद बख्शी थे।
विज्ञापन
7 of 16
शोले
- फोटो : Social media
'शोले' भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर दी थी। इसका एक-एक डायलॉग फेमस हुआ था। पक्के दोस्तों को जय-वीरू कहा जाने लगा था। वैसे तो इस फिल्म से जुड़े कई किस्से हैं, लेकिन आपको बता दें कि फेमस डायलॉग 'कितने आदमी थे' को 40 रीटेक के बाद ओके किया गया था।
8 of 16
रेखा
- फोटो : file photo
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल रेखा ने कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। दिग्गज अभिनेत्री रेखा आज लग्जरी लाइफ जीती हैं। वहीं, उनका लाइफस्टाइल भी काफी आकर्षक है। रेखा जब भी किसी कार्यक्रम में जाती हैं तो गहरी लाल या फिर चॉकलेटी कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। उन्हें कई फंक्शन्स में नोटिस किया गया है।
9 of 16
श्रीदेवी
- फोटो : Social media
दक्षिण की फिल्मों से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली श्रीदेवी ने वर्ष 1980 और 1990 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया। कई मामलों में न तो उनके जैसी और न ही उनसे पहले ऐसी कोई अभिनेत्री हुई, जिसने इतने लंबे समय तक सिनेमा जगत में यह कारनामा किया हो। श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा है कि तमिल फिल्म 'मुंदरु मुदिचू' में उन्होंने रजनीकांत की मां का किरदार निभाया था। उस समय उनकी उम्र मात्र 13 साल थी।
10 of 16
अनिल कपूर का परिवार
- फोटो : Social media
अनिल कपूर का परिवार मुंबई आने के बाद राज कपूर के गैराज में रहा था। कुछ समय बाद अनिल की फैमिली मुंबई के एक साधारण से इलाके में एक कमरा किराए पर लेकर रहने चली गई थी। आज अनिल कपूर सदाबहार अभिनेता माने जाते हैं और इनकी बेटी सोनम कपूर सफल अभिनेत्री और फैशन दीवा के तौर पर मशहूर हैं।
11 of 16
कहो न प्यार है
- फोटो : Social media
राकेश रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' बड़ी हिट हुई थी। इस फिल्म से ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने डेब्यू किया था। अब तक सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाली फिल्म 'कहो न प्यार है'। इस फिल्म को 92 अवार्ड्स मिले थे।
12 of 16
खलनायक
- फोटो : Social media
'खलनायक' संजय दत्त की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इसमें संजय खलनायक के रूप में काफी पसंद किए गए थे। वहीं, एक गाना 'चोली के पीछे क्या है' खूब चला था। इस गाने को ईला अरुण और अलका याज्ञनिक ने गाना गाया था। इसके लिए दोनों को अवार्ड दिया गया था। ये पहला मौका था जब दो फीमेल सिंगर्स ने अवार्ड शेयर किया था।
13 of 16
गजनी
- फोटो : Social media
बॉलीवुड में अब वो समय आया जब फिल्म को उसकी कमाई पर हिट माना जाने लगा। इन्हें 100 करोड़ी कहा जाने लगा। इसकी शुरुआत बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने की थी। 'गजनी' पहली फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 200 करोड़ भी आमिर की फिल्म ने ही कमाए। '3 इडियट्स' ने 200 करोड़ का कारोबार किया था।
14 of 16
सिनेमा हॉल
- फोटो : अमर उजाला
भारत में फिल्मों का क्रेज अलग ही है। फिल्मों के प्रति उनकी दीवानगी देखते ही बनती है। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्मों के टिकट खरीदने के मामले में भारतीय पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार हर साल 2.7 अरब फिल्मी टिकट खरीदे जाते हैं।
15 of 16
लगान
- फोटो : Social media
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' बॉलीवुड की प्रमुख फिल्मों में से एक है। ये ऑस्कर के लिए भी नामित की गई थी। बता दें कि 'लगान' चीन में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म थी। इसका प्रीमियर बीजिंग और शंघाई में रखा गया था। इसके अलावा चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी आमिर खान की है। '3 इडियट्स' ने सबसे ज्यादा कमाई की थी।
बॉलीवुड का कारोबार केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। फिल्मों की शूटिंग विदेशों में होती है। वहीं, विदेशी हीरोइनें इंडस्ट्री में काम भी कर रही हैं। इसके अलावा विदेशी सिनेमा से कमाई भी होती है। नॉर्थ अमेरिका में कुल फिल्म बिजनेस का 25 प्रतिशत बॉलीवुड की फिल्मों से होता है।