फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जेआरडी टाटा के सामने दिलीप कुमार ने दिखाया था स्टारडम, फिर हुआ कुछ ऐसा

Sat, 13 Apr 2019 02:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar
दिलीप कुमार ने छह दशकों तक चले अपने फिल्मी करियर में मात्र 63 फिल्में की हैं लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय की कला को नई परिभाषा दी है। आज भी दिलीप कुमार का रुतबा वैसे ही कायम है जैसे पहले हुआ करता था। लोग दिलीप कुमार की एक झलक पाने के लिए पागल रहते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप कुमार
दिलीप कुमार को भी अपने 'दिलीप कुमार' होने पर गर्व था क्योंकि ये वो दौर था जब दिलीप कुमार सफलता की नई ऊंचाईयां छू रहे थे। दिलीप कुमार ने 'गंगा जमना' में एक 'गंवार' किरदार को जिस खूबी से निभाया, उतना ही न्याय उन्होंने मुगले आजम में मुगल शहजादे की भूमिका के साथ किया। वैसे तो दिलीप कुमार के कई किस्से मशहूर हैं लेकिन एक किस्सा जेआरडी टाटा से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
dilip kumar
दरअसल एक बार जब दिलीप प्लेन से कहीं जा रहे थे। इसी प्लेन में बैठे अन्य लोग दिलीप को देखकर उनसे बात करने की कोशिश करने लगे। कोई-कोई तो ऑटोग्राफ लेने के लिए उनकी सीट तक आ पहुंचा। लेकिन उनके बगल की सीट पर बैठे एक शख्स को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि उनके साइड वाली सीट पर कौन बैठा है। वो शख्स विंडो से लगातार बाहर देख रहा था।

4 of 5
दिलीप कुमार
इस बात से हैरान जब दिलीप कुमार ने उस शख्स से पूछा कि क्या आप फिल्में नहीं देखते। इस पर उस शख्स ने जवाब दिया- बहुत कम, सालभर पहले एक फिल्म देखी थी। इसी बीच दिलीप ने कहा 'मैं दिलीप कुमार हूं' तो बगल की सीट पर बैठे उस शख्स ने कहा 'क्या करते हैं आप फिल्मों में'। दिलीप कुमार ने जवाब दिया 'मैं एक्टर हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jrd tata
इस पर बगल में बैठे उस शख्स ने अपना परिचय देते हुए कहा- 'मेरा नाम जेआरडी टाटा है'। टाटा का नाम सुनते ही दिलीप कुमार चौंक गए। उन्होंने इस वाकये का जिक्र अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी किया है। दिलीप कुमार को अंदाजा भी नहीं हुआ कि जिस शख्स से वो आम इंसान समझकर अपना स्टारडम दिखा रहे थे वो कोई और नहीं बल्कि जे आर डी टाटा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें