लता मंगेशकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विरासत में मिली संगीत की कला
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी थिएटर अभिनेता, निर्देशक थे। लता मंगेशकर को विरासत में संगीत की कला मिली थी। दरअसल, लता जी के पिता रंगमंच के कलाकार के साथ-साथ मशहूर गायक भी थे। लता मंगेशकर का नाम पहले हेमा था, लेकिन उनके जन्म के पांच साल बाद उनका नाम बदलकर लता रख दिया गया। लता मंगेशकर को गायकी से दुनिया भर में प्रसिद्धि मिली, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचपन में ही उन्हें पता चल चुका था कि आगे जाकर वह करोड़ों लोगों के दिल पर राज करेंगी।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ की ऐसी हरकत, बोलीं- दिमाग खराब...