ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि
- फोटो : Twitter @annamalai_k
चंद शब्दों में लता का विशाल करियर
कम ही लोग जानते हैं कि लता मंगेशकर ने फिल्म दुनिया में कदम बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट रखा था। वह छोटी उम्र में 'माझे बाल', 'चिमुकला संसार', 'गजभाऊ', 'बड़ी मां', 'जीवन यात्रा', 'मांद', 'छत्रपति शिवाजी' जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं। उन्हें पहली बार निर्देशक वसंत जोगलेकर ने अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था, जिसका नाम था 'आपकी सेवा में'। इसके बाद उन्होंने सिंगर के रूप में इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। लता मंगेशकर ने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था।