‘बिग बॉस’ सीजन 16 बिगुल बज चुका है। मंगलवार को मुंबई में बिग बॉस सीजन 16 के प्रेस कांफ्रेंस ने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान बहुत ही मजाकिया मूड में नजर आए। प्रेस कांफ्रेंस की मेजबानी 'बिग बॉस सीजन 7' की विनर रही गौहर खान कर रही थी। मंच पर एंट्री के साथ ही सलमान खान ने ये कहते हुए चुटकी ली कि पिछली बार जौहर और इस बार गौहर। सलमान खान अपने खास अंदाज में सवालों के जवाब देते नजर आए और साथ ही इस दौरान बिग बॉस सीजन 16 के इकलौते प्रतिभागी का भी सबसे परिचय कराया।